गुड़गांव, नवम्बर 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव बसई फ्लाईओवर के समीप पेयजल की मुख्य पाइपलाइन में नई पाइप लाइन जोड़ने और मरम्मत के दौरान दो दिन तक मिलेनियम सिटी के 46 इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में इस दौरान संभलकर पानी का इस्तेमाल करने की जरूरत होगी। जीएमडीए के चंदू बुढेड़ा बूस्टिंग स्टेशन से निकल रही 1600 एमएम क्षमता की पाइपलाइन में एक पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी। यह कार्य तीन दिसंबर की सुबह 11 बजे शुरू होगा, जो पांच दिसंबर की सुबह 11 बजे तक चलेगा। ऐसे में 48 घंटे तक सेक्टर-51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर-37, सेक्टर-42 से लेकर 74 तक के अलावा गांव बादशाहपुर और गांव खांडसा में पानी की सप्लाई होती है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.