रांची, फरवरी 22 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र में बहुमंजिली भवनों की छत पर अवैध रूप से चल रहे 33 रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट को निगम ने बंद करने का शनिवार को निर्देश दिए। अपर प्रशासक संजय कुमार की कोर्ट में 36 रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट के संचालकों के खिलाफ अनाधिकृत निर्माण का केस चल रहा था। इसमें 3 रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट का नक्शा स्वीकृत मिला। लेकिन 33 रूफटॉप संचालकों की ओर से संतोषप्रद साक्ष्य पेश नहीं किए गए। इस पर कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रूफटॉप बार-रेस्टोरेंट को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया। वहीं, कोर्ट ने इन संचालकों को अनधिकृत संरचना के लिए कंपाउंडिंग फाइन के साथ 30 दिनों में बिल्डिंग-प्लान अप्रूवल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए भवन प्लान आवेदन देने को कहा है। इसके तहत निगम नियमानुसार नक्शा स्वीकृति करने पर विचार करेगा। खुद संरचना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.