गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के 23 सेक्टरों (सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-80 तक) में विकसित रिहायशी सोसाइटियों के निवासियों को गर्मियों यानी अगले माह से पर्याप्त पानी मिलने लग जाएगा। इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में बुधवार शाम को लघु सचिवालय में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई थी। इसमें जीएमडीए अधिकारी ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर पानी की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। इसे मार्च माह के पहले सप्ताह में पूरा करके सेक्टर-72 के बूस्टिंग स्टेशन को शुरू कर दिया जाएगा। इससे इन सेक्टरों तक पानी पहुंच जाएगा। गर्मियों में इन सेक्टरों में रहने वाले लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बैठक में जीएमडीए के एक अन्य कार्यकारी अभियंता ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.