फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन बड़खल और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्डों में बड़े पैमाने पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने का काम शुरू होगा। इसके अलावा जहां नई स्ट्रीट लाइट की जरूरत होगी, वहां नई स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अगले माह से स्ट्रीट लाइट का काम शुरू होने की उम्मीद है। नगर निगम प्रशासन द्वारा बड़खल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 13 को छोड़कर 11 से 21 तक में स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए की कार्ययोजना तैयार की गई है। स्ट्रीट लाइट के अलावा हाईमास्ट लाइट की भी इस कार्ययोजना के दायरे में आएंगी। इस कार्ययोजना पर एक करोड़ 11 लाख 93 हजार 908 रुपये का बजट खर्च होगा। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए नगर निगम प्रशासन ने टेंडर लगा दिया है। निगम प्रशासन 25 मार्च के बाद इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.