प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में पोस्टपेड से प्रीपेड मीटरों को तेजी से बदले जाने के बाद अब बिजली विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। शहर में 12 हजार ऐसे उपभोक्ता सामने आए हैं, जिन्होंने एक महीने से अधिक समय से अपने प्रीपेड मीटर का रिचार्ज नहीं कराया। इसका नतीजा यह है कि बड़ी संख्या में मीटर माइनस बैलेंस में चले गए हैं और विभाग को लाखों रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हर एक्सईएन की टीम अपने इलाके में लोगों को मीटर रिचार्ज करने के लिए जागरूक कर रही है। चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि यह अभियान सात फरवरी तक चलेगा। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मीटर रिचार्ज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर में 12,074 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.