पटना, मई 3 -- शहर के 12 स्थलों पर 11.50 करोड़ की लागत से बड़ी स्क्रीन लगायी जायेंगी। पटना स्मार्ट सिटी की ओर से 12 प्रमुख स्थलों पर औसतन 20 फीट चौड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। पटना में पहली बार इतनी बड़ी स्क्रीन लगायी जाएगी। स्मार्ट सिटी की टीम 12 स्थलों का चयन करने में जुटी है। वैसे स्थल का चयन किया जाएगा, जहां अधिक से अधिक लोगों को संदेश दिया जा सके। स्क्रीन की न्यूनतम चौड़ाई 16 फीट होगी है जबकि अधिकतम 22 फीट की होगी। बड़ी से विजुअल मैसेजिंग डिस्प्ले स्क्रीन पर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को परिवहन और नगर व्यवस्था के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही पटना स्मार्ट सिटी स्क्रीन का उपयोग विज्ञापन के लिए भी करेगा, जिससे पटना स्मार्ट सिटी को राजस्व भी मिलेगा। पटना स्मार्ट सिटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में आपने संसाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.