बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। शहर के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा व्यवस्था प्रभावित है। बताया गया कि तमाम स्कूलों के सभी शिक्षक एसआईआर एवं प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लगाए गए हैं, जिसके कारण पिछले दो माह से नियमित पढ़ाई ठप है। किसी तरह बच्चों को केवल मध्यान्ह भोजन मिल पा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता हरिश बाबू शर्मा ने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से विनम्र अनुरोध करते हुए मांग की है कि छात्र हित में शहर के स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्रों से शिक्षक-शिक्षिकाओं की अस्थायी व्यवस्था की जाए। शहरी क्षेत्र में अधिकांश शिक्षक बीएलओ या सुपरवाइजर के रूप में तैनात हैं और यह कार्य फरवरी तक जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.