महाराजगंज, जुलाई 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के सभी सार्वजनिक जगहों पर वाटर एटीएम लगेगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने कोशिश तेज कर दी है। वाटर एटीएम लग जाने के बाद शहरवासियों के साथ राहगीरों को शुद्ध व शीतल पेयजल आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। पहले चरण में आठ जगहों पर वाटर एटीएम लगेगा। ईओ ने वाटर एटीएम लगाने के लिए चिह्नित जगहों को जायजा लिया। 69 हजार आबादी वाले नगर पालिका महराजगंज में 25 वार्ड हैं। गांव से वार्ड बने मोहल्लों को छोड़कर सभी वार्डों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति की व्यवस्था है। लेकिन गांव से वार्ड बने मोहल्लों में अब तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोई व्यवस्था नही है। नगर पालिका प्रशासन शहरवासियों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.