संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- हिन्दुस्तान संवाद, संतकबीरनगर। शहर अब साफ स्वच्छ और सुंदर दिखेगा। कहीं पर भी अतिक्रमण नहीं नजर आएगा। लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता पूरे शहर का भ्रमण किया। उनके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल के साथ ही ईओ भी मौजूद रहे। डीएम ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की जिम्मेदारी नपा को सौपा। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। डीएम, एसपी ने नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं ईओ नगर पालिका अवधेश भारती के साथ मेंहदावल चौराहा, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, रेलवे अंडर पास रोड, बंजरिया रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। नई कार्य योजनाओं का खाका तैयार किया। शहर की सड़कें चौड़ी होंगी। सड़क तक अब दुकानें नहीं लगेंगी। इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओवर ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.