बुलंदशहर, नवम्बर 21 -- मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की लागत से विकास और सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। पालिका को शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। शहरों के विकास और सुंदरीकरण कराए जाने के लिए मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। शासन की ओर से निकायों को विकास कार्यों, सौन्दर्यीकरण के कार्य, लोगों की सुविधा के लिए पार्क समेत अन्य प्रकार के कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। शासन के निर्देश पर नगर पालिका अधिकारियों ने शहर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही मलका पार्क के सौन्दर्यीकरण, काला आम चौराहे पर स्थित सभी छह रास्तों पर लाइटिंग के अलावा सौन्दर्यीकरण, शहर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.