बक्सर, जुलाई 14 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर 34 से चोरों ने एक बाइक चुरा ली। इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वार्ड नंबर 34 निवासी रविशंकर राय के मुताबिक उन्होंने अपनी बाइक रात में घर के बाहर लगा रखी थी। सुबह में बाइक अपनी जगह से गायब थी। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.