हाथरस, मार्च 17 -- हाथरस। शहर के लोगों के लिए राहत की बात है। आने वाले दिनों में ई रिक्शों से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। परिवहन विभाग व यातायाता पुलिस ई रिक्शों के संचालन के लिए मार्ग तय करने की तैयारी में जुटी हुई है। ई रिक्शों पर नंबर डाले जाएंगे। उस हिसाब से ई रिक्शों का संचालन होगा। साथ ही ई रिक्शा चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे।। यदि कोई बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलता हुआ मिला तो उसका चालान किया जाएगा। शहर में एक हजार ई रिक्शों का संचालन शहर से देहात तक किया जा रहा है। कई साल बीतने के बाद ई रिक्शों के मार्ग तय नहीं किए गए हैं। पालिका ने पूर्व में ई रिक्शों के रूट तय किए थे। इन पर आज तक अमल नहीं हुआ है। इस कारण ये ई रिक्शा चालक मनमर्जी से संचालन कर रहे हैं। इस कारण शहर के पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बैनीगंज, रोडवेज...