लातेहार, मार्च 18 -- लातेहार प्रतिनिधि। हिंदुस्तान अखबार में शहर के मुख्य मार्गो पर गंदगी का अंबार,दुर्गंध से लोग परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत हरकत में आया। सोमवार को जुबली चौक,बाजारटांड़ ,अनुमंडल कार्यालय, पानी टंकी के समीप ,थाना चौक, एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के आवास के पास से गंदगी को ट्रैक्टर के माध्यम से हटाया गया। जबकि खबर लिखे जाने तक अम्वाटिकर, टेंपो स्टैंड, बायपास और धर्मपुर में गंदगी के हटाने का कार्य शुरू किए जाने की बात बताई गई। बता दें कि शहर के मुख्य मार्गों पर गत तीन दिनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ था,जिसके कारण लोगों को मुख्य मार्ग पर चलना दुभर हो गया था। जबकि दुर्गंध से लोग परेशान थे। इधर इस संबंध में एमएलबीसीपीएल, एनजीओ के पर्यवेक्षक सोनू कुमार ने कहा कि कचरे के हटाने का कार्य जारी है, शहर के कई जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.