हाथरस, नवम्बर 19 -- हाथरस। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के चलते जाम पैर पसार रहा है। हर रोज मुख्य बाजारों में शहरवासियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में चार पहिया वाहन फर्राटा भर रहे हैं। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल तो आमजन की राह सुगम हो। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। इसका खामियांजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शहर की सड़कें एक तो वैसे ही पहले संकरी है। जैसे जैसे दिन परवान चढ़ता है। वैसे वैसे शहर की सड़कों पर अतिक्रमण पैर पसार लेता है। दुकानों में कम सड़कों पर ज्यादा सामान नजर आता है। शहर में पूर्व अभियान चलाया गया।इस दौरान शहर के कई बाजारों का रास्ता भी चौड़ा हुआ था। अब फिर से शहर के घंटाघर, मोहनगंज, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, सासनी गेट, पत्थर बाजार, सर्राफा चौराहा आदि इलाकों में अतिक्रमण का बड़े पैम...