संभल, सितम्बर 24 -- शहर के मुख्य चौराहों की सुरक्षा राम भरोसे हैं। कारण कि शहर के व्यवस्ततम चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं दिखती। जिससे नो एंट्री के समय भारी वाहन शहर में आते हैं। जो शहर में जाम की वजह बन रहे हैं। जिसका खामिजाया शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है। पुलिस बल के न होने से चौराहों पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर नहीं जा पा रही है। शहर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक नो एंट्री रहती है। इस समय कोई भी भारी वाहन शहर के अंदर नहीं आ सकता। इसके बाद भी चालक बेखौफ होकर शहर में भारी वाहन ला रहे हैं। इसका मुख्य कारण शहर के चौराहों व मुख्य रास्तों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती न होना है । जबकि पूर्व में शहर के मुख्य चौराहा पर पुलिसकर्मी अथवा होमगार्ड तैनात रहते थे। अब शहर में लागू नो एंट्री की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। ...