पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर के मलिक टोला में कांग्रेस पार्टी का चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता, किसान, महिला और युवा शामिल हुए। इस जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्यजनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना और कांग्रेस की नीतियों तथा विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता की नहीं, संविधान और समाज की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.