हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कहा कि शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बताया कि एचआरडीए की ओर से पिछले डेढ़ साल से नारसन बॉर्डर पर भव्य स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण अब अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने प्रेस क्लब में गुरुवार को संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा ने फूल देकर अंशुल सिंह का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.