आगरा, जुलाई 17 -- शहर के मुख्य बाजारों में ई-रिक्शा के चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सोरों गेट से नदरई गेट बाजार में ई-रिक्शा की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। इससे मार्ग पर जाम हो जाता है। वहीं इस मार्ग से कांवड़िए भी निकलते हैं। जब जाम लगता है तो कांवड़ियों व आम लोगों को निकलने में दिक्कतें होती हैं। यातायात की अनदेखी से ई-रिक्शा चालक मनमानी करते दिखते हैं। शहर के सोरों गेट से लेकर नदरई गेट के इस मार्ग से प्रतिदिन कांवड़ियों व आम लोगों का आवागम रहता है। शहर के बाजारों में ई-रिक्शा के कारण यातायात व्यवस्था खराब हो गई है। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और भीड़भाड़ के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने से खासकर बाजारों और व्यस्त चौराहों पर भी भीड़भाड़ बढ़ गई है। इन रिक्शों के ल...