खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया शहरी फीडर वन अंतर्गत बाइपास सड़क से जुड़े चार-पांच ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति पांच फरवरी को भी दिन में बाधित रखी जाएगी। जिससे सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। बता दें कि बाइपास सड़क चौड़ीकरण के कारण पोल दूसरी जगह इंस्टॉल करने के लिए आपूर्ति बंद रखी जा रही है। दूसरी ओर शहरी फीडर वन अंतर्गत स्टेशन रोड में अगले 13 फरवरी तक सुबह 5.30 से 8.10 बजे तक सरडाउन रहेगी। इधर बिजली विभाग के जेई राजा कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड में भी सुबह में तीन घंटे बिजली बंद रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...