बक्सर, जुलाई 12 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। इटाढ़ी के हरपुर से सब्जी बेचने शहर के बड़ी बाजार आए युवक की बाइक चोरों ने गायब कर दी। उसने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। इटाढ़ी थाना के हरपुर निवासी छठू चौहान के पुत्र शंभू चौहान के मुताबिक बीते शुक्रवार को वह सब्जी बेचने बड़ी बाजार आया था। बाइक खड़ी कर सब्जी बेचने चला गया। आधे घंटे बाद देखा तो बाइक अपनी जगह से गायब हो चुकी थी। काफी प्रयास के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.