मधुबनी, फरवरी 9 -- मधुबनी। नगर निगम में यह तय किया गया है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर भव्य प्रवेश एवं तोरण द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत डा. भीमराव आंबेडकर बुबना उद्यान पुल के पास, जितवारपुर में संत रविदास के नाम पर, दरगाह चौक पर डा. एपीजे अब्दुल कलाम तथा सौराठ रोड मीना बाजार के समीप रामधारी सिंह दिनकर के नाम से प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इन प्रवेश द्वारों से शहर की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और नगर का सौंदर्यीकरण भी होगा। शहर में पहले से ही चार प्रवेश स्थानों पर गेट बना हुआ है। डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान ने बताया कि महापौर अरुण राय की पहल पर यह प्रस्ताव पारित किया गया है। जैव विविधता समिति अध्यक्ष सह पार्षद मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम ने शहर के समग्र विकास को लेकर कई अहम निर्णयों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दिया है,...