सीतामढ़ी, अगस्त 31 -- सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलनी में एसपी की विशेष टीम ने शनिवार को छापेमारी कर एक किराये कमरे से 20 किलो अफीम के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अफीम बरामदगी के बाद दंडाधिकारी के उपस्थित में पुलिस ने किराये कमरे को सील कर दिया है। वहीं हिरासत में लिए लोगों के पास से पुलिस को भारतीय व नेपाली पहचान पत्र भी मिले है। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान फिलहाल गुप्त रखी हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के रिहायशी कॉलोनी आदर्श नगर में किराए के मकान में रहकर कुछ लोग नेपाल से नशीली मादक पदार्थ लाकर भारतीय क्षेत्र में तस्करी करते है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसपी अमित रंजन के निर्देश पर सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर थाना, मेहसौल थाना व डीआईयू की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.