मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि शहर के परिसीमन के बाद ही मुजफ्फरपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू होना संभव होगा। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए शहर की आबादी 25 लाख से अधिक होनी चाहिए। मुजफ्फरपुर शहर की आबादी 5.50 लाख के करीब ही है। वे शनिवार को जूरन छपरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय व राज्य बजट पर पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शहर के क्षेत्र विस्तार के लिए नए सिरे से परिसीमन का प्रस्ताव है। इससे मेट्रो प्रोजेक्ट के मानक के अनुरूप शहर की आबादी हो जाएगी। इसके लिए वे विभागीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के प्रस्ताव पर प्रथम चरण के सर्वे का काम हो चुका है। शहर के परिसीमन के बाद मेट्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.