रांची, सितम्बर 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के क्रम में शुक्रवार को शहर में सफाई अभियान चलाया गया। इस क्रम में सफाईकर्मियों की टीम ने प्रमुख धार्मिक स्थल, पार्क, स्कूल व बाजार में सफाई कार्य में योगदान किया। इस क्रम में बरियातू सब्जी मंडी, नागा बाबा खटाल, कोकर वेजिटेबल मार्केट, मोरहाबादी में वेंडिंग जोन, धुर्वा बाजार समेत अन्य निर्दिष्ट स्थानों पर एकत्र कूड़ा-कचरा को साफ कराया गया। आमजन के बीच स्वच्छता को लेकर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान में शहरवासियों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.