लखीसराय, जनवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के बाइपास सह नया बाजार बस स्टैंड और विद्यापीठ चौक स्थित बस पड़ाव की डाक बंदोबस्ती के लिए आगामी 7 जनवरी को टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, टेंडर में भाग लेने के लिए मंगलवार तक दोनों बस स्टैंडों के लिए कुल आठ संवेदकों ने एनआर रसीद कटाया है। प्रत्येक बस स्टैंड के लिए चार-चार संवेदकों ने बोली लगाने की पात्रता प्राप्त की है। विद्यापीठ चौक स्थित बस पड़ाव की सरकारी बोली 82 लाख 86 हजार 806 रुपये से शुरू होगी। इस बस पड़ाव के लिए विनय कुमार, गौतम कुमार, श्रीराम कुमार और पिंटू कुमार ने निविदा के लिए रसीद कटाई है। वहीं, बाइपास सह नया बाजार बस पड़ाव की सरकारी बोली 82 लाख 93 हजार 461 रुपये की राशि से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए पिंटू सिंह, श्रीराम कुमार, राजीव कुमार ...