सिमडेगा, मई 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा शहर के डिप्टीटोली मुहल्ले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अटल मुहल्ला क्लिनिक संचालित किया जाता है। अटल मुहल्ला क्लिनिक के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित है। क्लिनिक में डॉक्टर के रुप में डॉ ओलम्पिया केरकेट्टा और आयुष चिकित्सक के रुप में डॉ अमर कुमार प्रतिनियुक्त है। चिकित्सक के साथ एक एएनएम और एक सपोट स्टॉफ भी प्रतिनियुक्त है। मुहल्लेवासियों के अनुसार क्लिनिक का लाभ लोगों को सही तरीके से नहीं मिल रहा है। क्लिनिक में सभी तरह की दवा भी उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मुहल्ले वासियों ने दी। मुहल्ले के असीम मिंज और संजीत खेस ने बताया कि क्लिनिक को शाम में खोलने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके अलावे क्लिनिक में फार्मिस्ट के साथ सभी तरह के बीमारियों की दवा भी उपलब्ध होनी चाहिए। इधर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.