जहानाबाद, मार्च 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के फीडर नंबर चार में रविवार को दिनभर बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के द्वारा रिकंडक्टिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से पूर्वाहन करीब 10 बजे से शाम सात बजे के आसपास तक बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग पूर्वी जोन की कनीय अभियंता अनिता कुमारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि फीडर नंबर चार के श्याम नगर, हवाई अड्डा का इलाका, लोक नगर व रामगढ़ के इलाके में बिजली के कार्य किए जाएंगे। इस वजह से बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसी स्थिति में ऊक्त फीडर से लाभान्वित होने वाले बिजली उपभोक्ता जरूरत के अनुसार बिजली चालित कार्य या पेयजल का संग्रहण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.