गोपालगंज, फरवरी 10 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के घोष मोड़ के समीप किताब की खरीदारी करने गए एक छात्र पर मंगलवार को चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया। बीच-बचाव करने के लिए जब उसका एक दोस्त गया, तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद घोष मोड़ के समीप अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद जब मामला शांत हुआ। दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के करवतही बाजार निवासी व ट्रैफिक थाने में सिपाही के पद पर तैनात शमसुद्दीन अली सिद्दीकी का बेटा यासर अली अपने एक दोस्त ओम गिरि के साथ किताब की खरीदारी करने के लिए शहर के घोष मोड़ पर गया हुआ था। इस बीच बाइक से साइड लेने के विवाद को लेकर द...