मुजफ्फर नगर, जून 30 -- नगर पालिका के द्वारा कांवड़ यात्रा की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। कांवड़़ मार्ग पर शिव भक्तों का ध्यान रखने के लिए प्रत्येक बिन्दु पर नगर पालिका के द्वारा काम किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में लगने वाले कांवड़ शिविरों में नगर पालिका के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। वहीं शिव भक्तों के नहाने के लिए पानी के स्टेंड पोस्ट भी लगाए जाएंगे। वहीं कांवड़ मार्ग पर स्थित नलकूपों के संचालन के लिए जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। जुलाई माह में शहरी क्षेत्र में शिव भक्तों का काफी रस रहने वाला है। लाखों की संख्या में शिव भक्त मुजफ्फरनगर से होकर गुजरते है। शिव भक्तों के लिए तमाम व्यवस्था जिला प्रशासन और नगर पालिका के द्वारा की जाती रही है। इस बार भी नगर पालिका शिव भक्तों की सेवा के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर कार्य कर रही है। कां...