लातेहार, मार्च 30 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के गिजनियातांड टर्निंग के पास अधिष्ठापित गेट वाल्व का नट टूट जाने से शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत के कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण शहरी क्षेत्र के चंदनडीह, पहाड़पुरी, अमवाटिकर, मेन रोड, प्रेम नगर और धर्मपुर क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.