धनबाद, जुलाई 10 -- धनबाद बारिश के कारण बुधवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। बिनोद नगर क्षेत्र में एक फेज बिजली चली गयी। इससे दर्जनों घरों में अंधेरा छा गया। खराबी पांच बजे आई जो रात नौ बजे के बाद खराबी दूर कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। इसी तरह भेलाटांड़ महादेव नगर में ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गई। दोपहर एक बजे इसे बनाया गया। सहायक अभियंता रजनीश कुमार ने कहा कि गुरुवार को दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। भेलाटांड़ वीआईपी कॉलोनी में सुबह नौ बजे जंपर उड़ गया है। उसे दोपहर तीन बजे के बाद ठीक किया गया। सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की रात फीडर की लाइन में खराबी आ गई। इससे जय प्रकाश नगर, विशुनपुर क्षेत्र में बिजली नहीं रही। बुधवार को सुबह ठीक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.