मेरठ, मई 9 -- मेरठ। अधिशासी अभियंता डीवी सिंह ने बताया कि रंगोली, सम्राट पैलेस, तेजगढ़ी, इंद्रलोक, सीवेज पंप, हापुड़ रोड, शताब्दीनगर सेक्टर 5 के घोपला, हापुड़ रोड बाईपास के फीडर-2, शिवपुरम और शारदा रोड के जाटव गेट एवं शिवशंकरपुरी में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दूसरी ओर, मरम्मत कार्यों के चलते आज शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंकरखेड़ा शहर क्षेत्र के गोविंदपुरी, नंदपुरी, अशोकपुरी, शाक्यपुरी में सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। मेडिकल उपकेंद्र क्षेत्र के हर्ष पार्क कालोनी, आनंद अस्पताल में सुबह दस से 12 बजे तक, एल ब्लॉक उपकेंद्र क्षेत्र के जाकिर कालोनी, चमड़ा पैंठ, हुमायूं नगर में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। गंगानगर-2 उपकेंद्र क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.