जहानाबाद, मई 3 -- पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही कमरा ठहरने के लिए दें पहचान पत्र की फोटो कॉपी और रजिस्टर में मोबाइल नंबर जरूर लिखें अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में शुक्रवार की रात शहर के अधिकांश होटलों की सघन जांच की गयी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि नीट परीक्षा को लेकर शहर के विभिन्न होटलों की जांच की गयी है। इस परीक्षा में कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए विशेष अभियान चलाकर होटल की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि होटल में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दें। होटल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि होटल में आने जाने वाले सभी लोगों की पूरी जांच पड़ताल करें उसके बाद ही कमरा ठहरने के लिए देंगे। होटल के सभी पंजी को अदतन रखेंगे। वहीं कमरे में रहने वाले व्यक्ति का आ...