फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के दौरान अंडरपासों में जलभराव की समस्या को लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और एनएचपीसी अंडरपास में जलभराव रोकने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में जहां बड़े पाइप बिछाए गए है। वहीं एनएचपीसी अंडरपास में सीवर मैन होल को बंद किया जाएगा, जिससे दोनों ही अंडरपास में बारिश के कुछ देर में पानी निकल जाएगा, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में अंडरपास की हालत बेहद खराब है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, एनएचपीसी अंडरपास की बनी हुई है। इन दोनों अंडरपास से रोजाना करीब 50 हजार लोगों की आवाजाही होती है। बारिश के दौरान पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने के कारण कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.