सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को परखने के लिए अगले माह विशेष टीम जिले में पहुंचेगी। यह टीम 12 हजार 500 अंकों के निर्धारित मानकों के आधार पर नगर की स्वच्छता का मूल्यांकन करेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान टीम नगर क्षेत्र में स्वच्छता टूल किट के सहारे जांच करेगी। इसमें कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, सड़क एवं नालियों की साफ-सफाई, कचरा संग्रहण व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, प्लास्टिक उपयोग पर नियंत्रण और नागरिकों की भागीदारी जैसे बिंदुओं को शामिल किया गया है। टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण के साथ-साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.