गढ़वा, फरवरी 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अगले 23 फरवरी को जिलांतर्गत तीन शहरी निकायों गढ़वा नगर परिषद के अलावा श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत में मतदान होना है। अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के किस्तम का फैसला स्थानीय मतदाता करेंगे। प्रत्याशियों के चयन को लेकर मतदाताओं में सुगबुगाहट बढ़ रही है। शहर के विकास पर मतदाता ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। शहरी निकाय के प्रबुद्ध लोगों ने भी लोगों से अपने विवेक और समझदारी से लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। नगर निकाय लोकतंत्र की जमीनी इकाई है। यदि वार्ड स्तर पर ईमानदार और सक्रिय प्रतिनिधि चुने जाते हैं तो शहर की आधी समस्याएं स्वतः सुलझ सकती हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाता समझदारी के साथ मतदान करें। परेश तिवार...