धनबाद, अगस्त 8 -- धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शहर की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त के साथ बैठक की। विधायक ने गया पुल के समीप बने खतरनाक गड्ढों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और जनता की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ करने की मांग की। विधायक ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव पर चिंता जताई। उन्होंने नगर आयुक्त से नालों की तत्काल सफाई कराकर समुचित जल निकासी की मांग की। फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका की समस्या को भी प्रमुखता से उठाते हुए विधायक ने कहा कि गरीब दुकानदारों को हटाया गया है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। अतः ऐसे दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान चिन्हित कर उन्हें पुनः स्थापित किया जाए। नगर आयुक्त ने इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर मनोज मलाकार, निर्मल प्रधान, संतोष सिंह, राजाराम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.