फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की फल-सब्जी मंडियों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। मंडियों में एक तरफ जहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं रेहड़ी-पटरी संचालकों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे मंडियों की सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। रेहड़ी-पटरी के साथ बड़े वाहन खड़े रहने से मंडी में सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। स्मार्ट सिटी की डबुआ सब्जी मंडी शहर की सबसे बड़ी मंडियों में शामिल है। यहां से फरीदाबाद के अलावा पलवल, सोहना, दिल्ली के बॉर्डर एरिया में सब्जी की आपूर्ति होती है। वहीं यहां रोजाना देश के विभिन्न राज्यों से फल-सब्जियों से लदे वाहन आते हैं। इसके बावजूद यहां सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शनिवार को सब्जी मंडी के जनता कॉलोनी की ओर से आने वाले प्रवेश द्वार पर सबसे ज्यादा गंदगी थी। यहां गंदगी की वजह से द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.