मेरठ, अप्रैल 17 -- मेरठ। शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के बाद बुधवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने शहर के नालों का हाल देखा। अधिकतर नालों की पुलिया जगह-जगह चोक मिली। इस पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्ययोजना बनाकर नाला सफाई का आदेश दिया। बुधवार को नगर आयुक्त ने आबू नाला-2 की स्थिति को लेकर महानगर की विभिन्न कालोनियों से गुजरने वाले भाग का निरीक्षण किया। सबसे पहले के-ब्लॉक पुलिया का निरीक्षण किया। इसके बाद रतनकुंज अपार्टमेन्ट, लोकप्रिय अस्पताल, वैशाली, विक्टोरिया पार्क, गांधी आश्रम बाल सुधार गृह, सूरजकुण्ड, हनुमानपुरी क्षेत्र की चार पुलियों व सुभाषनगर की पुलिया का निरीक्षण किया। अधिकांश स्थलों पर कूड़े के कारण पानी का प्रवाह धीमा था। इस पर नगर आयुक्त ने वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य, जोनल सेनेट्री अधिकारी, सूरजकुण्ड व सफाई निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.