रांची, अगस्त 13 -- रांची, संवाददाता। राजधानी की प्रमुख सड़कों से लेकर कनेक्टिंग मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। कई जगह तो ये गड्ढे इतने खतरनाक हो गए हैं कि आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पर, रांची नगर निगम को ये गड्ढे नहीं दिख रहे हैं। दरअसल, रांची नगर निगम ने बुधवार को स्वच्छ पथ अभियान की शुरुआत की है। निगम के मुताबिक, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बारिश के बाद खराब हुई सड़कों की मरम्मत करना है। इसके लिए निगम ने नागरिकों से प्रमुख मार्गों समेत अन्य सड़कों पर बने गड्ढों की हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 पर जानकारी मांगी है। हम बता रहे कहां-कहां गड्ढे - लालपुर से कोकर मार्ग पर भी कई जगह खतरनाक गड्ढे हैं। - कोकर से रिम्स जाने वाले मार्ग पर सड़क पर दर्जनों गड्ढे हैं। - करमटोली चौक से बूटी मोड़ तक मार्ग पर कई गड्ढे है...