दरभंगा, सितम्बर 1 -- नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण करने से लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। खासकर रात के समय और ठंड के दिनों में यह परेशानी और बढ़ जाती है। शहर के लोग लंबे समय से इस तरह की परेशानी झेल रहे हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है। आवारा पशुओं के चलते यातायात में खलल उत्पन्न होने से कई बार हादसे भी हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि शहर का व्यस्ततम बाजार हो या फिर सड़क- मोहल्ला, हर जगह आवारा पशु धमाचौकड़ी मचाते हैं। सड़कों के बीचोंबीच गाय, बछड़े, सांड, घोड़े, सूअर, कुत्ते आदि जैसे पशु गर्दन हिलाते खड़े रहे हैं। इससे टेंपो, बाइक, कार आदि वाहन चालकों को कठिनाई होती है। रभंगा नगर निगम क्षेत्र में विचरते आवारा पशु कई समस्याओं की वजह बने हैं। पशुओं के चलते यातायात बंदोबस्त में खलल उत्पन्न होन...