पटना, फरवरी 20 -- शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों या पशुओं से होने वाली सड़क हादसे रोकने को पथ निर्माण विभाग ने पेट्रोलिंग टीम बनाई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में विभाग ने राज्य भर में इस टीम का गठन किया है। टीम सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों या अन्य आवारा पशुओं की पहचान कर संबंधित विभाग (नगर निकाय या जिला प्रशासन) से समन्वय कायम कर उसे सुरक्षित स्थानों (शेल्टर) में भेजने की व्यवस्था करेगी। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों या अन्य पशुओं से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का निर्देश राज्यों को दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य उच्च पथ और वृहद जिला सड़कों पर आवारा पशुओं की निगरानी के लिए पथ निर्माण विभाग ने प्रत्येक प्रमंडल में एक पेट्रोलिंग टीम का गठन कि...