महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के निकायों में स्थित सभी पोखरियां अतिक्रमणमुक्त होंगी। अतिक्रमणमुक्त होने के साथ ही चरणवार पोखरियों का सुन्दरीकरण होगा। शासन के आदेश के बाद निकाय प्रशासन हरकत में आ गई है। अतिक्रमण की जद में आई पोखरियों को चिह्नित किया जा रहा है। जिले में 14 नगर निकाय हैं। इनमें चार नई निकाय हैं। देखभाल के अभाव में निकायों की अधिकांश पोखरियों पर अतिक्रमण हो गया है। अतिक्रमण के चलते पोखरियां सकरी हो गई हैं या उनका अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। इससे निकायों में जल-संचयन का संकट हो गया है। शासन ने जल संचयन की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निकायों को पोखरियों को अतिक्रमणमुक्त कर सुन्दरीकरण करने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही निकाय प्रशासन हरकत में आ गई हैं। अतिक्रमण की जद में आई पोखरियों को चिह्नित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.