संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में जितनी भी नई कॉलोनी विकसित हो रही है, वहां पर विद्युत आपूर्ति मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। लोगों के घरों में बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति जा रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सब कुछ जानते हुए भी विद्युत विभाग और नगर पालिका की जिम्मेदार अधिकारी खामोश हैं। शहर में बिजली, पानी, सड़क मुहैया करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। नगर पालिका इसके लिए विद्युत विभाग को धन देता है और इसके बदले विद्युत विभाग सारी व्यवस्था दुरुस्त करता है। नगर पालिका के विस्तारीकरण कार्यक्रम के बाद 16 गांव को शहर की सीमा में समाहित कर दिया गया। इसके अलावा शहर से सटे नई कॉलोनीयों का भी विकास तेजी के साथ हो रहा है। शहर की जो नई कॉलोनी बन रही हैं, वहां पर विद्युत व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.