फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर की चार प्रमुख कॉलोनियों की गलियां जल्द ही सीमेंटिड बनेंगी इन चार कॉलोनियों में सुभाष कॉलोनी, हरिबिहार, विजय नगर व आदर्श नगर है। चार कॉलोनियों की 35 गलियों की सड़कों को पक्का किया जाएगा। कॉलोनियों की ज्यादातर सड़कें पिछले कई साल से खराब है। जिस कारण लोगो को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। जिसके लिए निगम प्रशासन ने टैंडर लगा दिया है। सुभाष कॉलोनी, हरिबिहार, विजय नगर व आदर्श नगर के जिस क्षेत्र में सड़क बनाई जानी हैं वहां करीब 1000 परिवार रहते हैं। इन चारों कॉलोनियों की 35 गलियों की सड़कों को सीमेंटिड बनाने पर करीब 79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी तक इन चारों कॉलोनियों की अधिकत्तर सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में है। जिस कारण लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर रात के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.