लखनऊ, सितम्बर 17 -- अल्ट्रा रनर आशा सिंह ने अपने दमदार प्रदर्शन से एक और कामयाबी हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। अपने धमाकेदार प्रदर्शन से उन्होंने यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। किसी उपलब्धि को हासिल करने में उम्र बाधा नहीं बन सकती। 60 वर्षीय आशा ने इस महीने लद्दाख में हुई 122 किमी की अल्ट्रा रेस में प्रतिभाग किया। इस रेस में कुल 89 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें सात महिलाएं थीं। अपने बेहरीन प्रदर्शन के दम पर आशा सिंह ने इस रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। आशा सिंह ने बताया कि लद्दाख के पहाड़ों में 11 और 12 सितंबर को 122 किमी की रेस आयोजित की गई। यह रेस 11 सितंबर की शाम सात बजे नुब्रा घाटी से हुई और 12 सितंबर को लेह बाजार में खत्म हुई। इस रेस में हिस्सा लेने वाले धावकों का चयन रेसिंग उपलब्धियों की कड़ी जांच के बाद किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.