अमरोहा, सितम्बर 23 -- गजरौला, संवाददाता। नगर पालिका की कार्यशैली पर सभासद एक बार फिर से लामबंद हो गए हैं। उन्होंने पालिका पर जनता को सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाया है। साथ ही विकास कार्यों के लिए शासन से आई धनराशि का हिसाब लेने की बात भी कही। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का संकल्प भी लिया। विरोध करने वाले सभासदों की संख्या इस बार बढ़कर 17 हो गई है। 25 सितंबर को पालिका बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है, लेकिन इससे पहले ही सभासद एक बार फिर से लामबंद हो गए हैं। रविवार की रात सभासदों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर रोष जताया। सभासदों ने पालिका पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के लिए आई धनराशि के हिसाब से शहर में विकास नहीं हो रहा है। धनराशि का बंदरबाट किया जा रहा है। जनता परेशान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.