कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। शब-ए-बराअत तीन फरवरी को है। इस दिन-रात में मुस्लिम कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों और दिवंगत नजदीकियों के लिए दुआ करते हैं। शुक्रवार को शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही और नायब शहर काजी कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी समेत उलमा ने कब्रिस्तानों तकिया, नब्बू शाह, तकिया हुजूरी शाह, नगर निगम कब्रिस्तान, अवामी कब्रिस्तान, बेनाझावर, काकादेव कब्रिस्तान, ओमपुरवा कब्रिस्तान और जाजमऊ कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। यहां अतिक्रमण, गंदगी, बाउंड्रीवॉल टूटी मिलीं। कई जगह प्रकाश व्यवस्था भी नदारद थी। महबूब आलम ने बताया कि वे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से मिलकर उनसे शब ए बराअत से पूर्व राहत की मांग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...