मेरठ, मार्च 11 -- शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी के निधन की खबर मिलते ही शहर शोक में डूब गया। दूसरे शहरों से भी फोन घनघनाने लगे। शोक संवेदना जताने के लिए लोग कोतवाली स्थित काजी मंजिल काजी आबिदीन रोड मुफ्तीवाड़ा स्थित उनके आवास पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। आसपास इलाके में तमाम बाजार बंद हो गए। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शहर काजी मेरठ के निधन पर शोक जताया। शहर काजी के निधन की सूचना मिलने ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह शहर काजी के आवास पर पहुंचे। शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पुलिस, प्रशासनिक अफसरों ने भी काजी मंजिल स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। शहर काजी के बेटे काजी डॉ. सालीकीन एवं नायब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.