देहरादून, नवम्बर 14 -- शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनायी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे जवाहर एक्वेरियम पर एकत्र हुए व वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मालरोड स्थित जवाहर एक्वेरियम में प. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन कर उनकी जयंती मनाई गयी। इस मौके पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के बच्चों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की व प. नेहरू अमर रहे के नारे लगाये। कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प. जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी में अहम योगदान देने के साथ ही भारत के आजाद होने पर प्रथम प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया व देश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.